बागपत (उत्तर प्रदेश)(भाषा) जिले की थाना बिनौली पुलिस ने एक साल से फरार चल रहे हत्या के आरोपी पांच हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि बरनावा से गिरफ्तार बदमाश के पास से पुलिस ने एक 315 बोर का तमंचा और तीन कारतूस बरामद किये गये हैं।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश बामनौली निवासी सोनू उर्फ बागी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित है।
थानाध्यक्ष बिनौली चंद्रकांत पांडेय ने आज बताया कि गत वर्ष धनौरा सिल्वरनगर गांव में देवी सिंह की पुलिस सुरक्षा में हत्या कर दी गयी थी। घटना में अब तक करीब दर्जन भर आरोपी जेल जा चुके हैं। जेल जा चुके आरोपियों ने सोनू उर्फ बागी को भी घटना करने में शामिल होना बताया था, जो अब तक फरार था।
थाना प्रभारी के अनुसार घटना में नामजद मुख्य आरोपी थान सिंह, सुनील व अंकित अभी भी फरार हैं। उनकी भी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

0 comments:
Post a Comment