सरकारी पेड़ काटने के आरोप में दो गिरफ्तार
रिपोर्ट अशोक पांडेय:- अमेठी - जिले मे थाना क्षेत्र जामो के बंद पड़े सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पीपल का पेड़ को काटते हुए राजू खान उर्फ फारुख सुत मुकीम जामो, अजय कुमार व गिरधारी निवासी बलभद्रपुर को जामो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक संदीप कुमार चौरसिया की तहरीर पर धारा 379 4/ 11 के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है. माल भी पुलिस ने बरामद कर लिया है यानी उस पेड़ को बरामद करके मुलजिमों को जिला कारागार सुल्तानपुर भेज दिया गया है मिली जानकारी के अनुसार जामों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र काफी समय से बंद पड़ा हुआ है.
आला अधिकारियों की लापरवाही से और कहा जाय कि सीएमओ अमेठी की विशेष लापरवाही से इस अस्पताल में चारों तरफ से अतिक्रमण जारी है. इस पुरानी बिल्डिंग के किवाड़ पल्ले चोर उचक्के निकाल ले जा रहे हैं . आज ये स्वास्थ्य केन्द्र इस हालात में पहुंच गया कि पीपल का पेड़ जो परिसर में लगा हुआ था उनको इन चोरों ने काट डाला. पुलिस की सक्रियता से कटे हुए पेड़ को बरामद किया गया है और मुलजिमों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है . क्षेत्रवासियों ने जिले के उच्च अधिकारियो से मांग की है कि इस अस्पताल को चलाया जाए . सूत्र बताते हैं इस स्वास्थ्य केंद्र पर 200 बेड का केंद्रीय महिला अस्पताल बनना है लेकिन अभी कोई काम यहां पर शुरू नहीं हुआ .


0 comments:
Post a Comment