अशोक श्रीवास्तव

अमेठी : स्वच्छ शौचालय व स्वच्छता के लिए जागरूक बनाने के लिए बच्चों का सहारा लिया जाएगा। इसके लिए पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर स्वच्छता से संबंधित गतिविधियां आयोजित करने का निर्देश दिया गया है।

मिशन निदेशक, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण विजय किरण आनंद ने निर्देश दिया है कि शिक्षक दिवस पर स्कूलों में स्वच्छता कार्यक्रम कराना प्रभावशाली रहेगा। प्रदेश सरकार ने सभी जिलों को खुले में शौचमुक्त बनाने का आदेश दिया है। इसके तहत शौचालय का निर्माण कराने के साथ ही प्रचार-प्रसार कराने का भी आदेश दिया गया है। मिशन निदेशक ने कहा है कि शासकीय एवं गैर शासकीय स्कूलों के छात्रों के जरिये उनके माता-पिता तक एवं अभिभावकों के जरिये समुदाय तक स्वच्छता संबंधी व्यवहार परिर्वतन की दिशा में शिक्षक दिवस महत्वपूर्ण रहेगा।

आयोजित होंगे ये कार्यक्रम

शौचालय का मांगपत्र बच्चों की जिद के तहत छात्रों से अभिभावकों के लिए पत्र लिखाया जाएगा। जिसमें शौंचालय बनवाने की जिद करेगे। इसके लिए अधिक से अधिक बच्चों को प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top