10 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी
जिलाधिकारी गौरी शंकर प्रियदर्शी के आदेशानुसार चलाए जा रहे अवैध शराब व् इसमें संलिप्त अपराधियों की धर पकड़ अभियान के चलते जिला आबकारी अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार इंस्पेक्टर आलोक कुमार , अपर्णा द्विवेदी ,सन्तोष कुमार आदि ने मय हमराही सिपाहियों पंकज ,अनुज ,तौकीर आदि को साथ लेकर थाना सिखेड़ा क्षेत्र के गांव फहीमपुर के जंगल में मुखबिर खास की सूचना पर दबिश दी ।
दबिश लगते ही मोके से शराब तस्कर भागने में कामयाब रहे। जबकि पुलिस ने मोके पर ही रेस नामक ब्रांड के अरुणाचल सेल ओनली अंग्रेजी शराब के पोवे की लगभग 10 पेटी बरामद की वहीं खेतों में फरार आरोपियों की काफी कॉम्बिंग भी की लेकिन सफलता नही मिली ।
ततपश्चात सभी अधिकारीयों ने बरामद शराब को जिला मुख्यालय भेज दिया ।।

0 comments:
Post a Comment