अमेठी सांसद राहुल गांधी का दो दिवसीय दौरा इस माह सम्भावित
चन्द्र मोहन मिश्रा अमेठी
अमेठी - कांग्रेस उपाध्यक्ष व अमेठी सांसद राहुल गांधी इस माह में दो दिवसीय दौरा अमेठी का कर सकते हैं. यह दौरा विधान सभा चुनाव के बाद से पहला दौरा होगा. अपने दौरे के दौरान वह कार्यकर्ताओं व जनता से मुलाकात करेंगे.
विधानसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी का यह पहला दौरा होगा। उनके दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा ने सांसद राहुल गांधी के दो दिवसीय दौरे की पुष्टि करते हुए कहा कि जल्द ही पूरा भ्रमण कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा।
0 comments:
Post a Comment