रिपोर्ट  चन्द्र मोहन मिश्रा

अमेठी । गौरीगंज शहर से सटे गुरूकुल ज्ञान एकेड़मी मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग के जिला महामंत्री भागीरथी मौर्य के नेतृत्व मे पिछड़ा वर्ग सम्मान समारोह  व कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ .कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने के लिए    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा राज्यमंत्री धर्म सिंह सैनी ने कार्यक्रम मे हिस्सा लिया. महामन्त्री के अमेठी में पहुचने पर भाजपा जिलाअध्यक्ष उमाशंकर पाण्डेय के साथ  जिला मंत्री भूपेन्द्र मिश्र अजय अग्रवाल राघवेन्द्र सिंह ने जिले के सीमा पर पहुंचने के बाद जोरदार  स्वागत किया. सम्मान समारोह कार्यक्रम के बाद मुख्य अतिथि ने  दीनदयाल उपाध्याय व श्यामाप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूवात की . उन्होंने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा अमेठी के लोगो को वे अपना परिवार मानते है वहीं उन्होंने बिना नाम लिए अमेठी सासंद राहुल गांधी  पर हमला बोलते हुए कहा देशो विदेशो मे अमेठी  कि चर्चा होती है लेकिन अमेठी की बागडोर जिन के हाथो मे है उन्होंने अमेठी  के लोगो को सिर्फ गुमराह किया है .

उन्होंनेकहा  वीवीआईपी लोगो को अमेठी का ध्यान नही रहा अब. वहीं पिछड़े वर्ग के लोगो को संबोधित करते हुए उन्होंने  कहा कि प्रदेश मे पिछड़े वर्ग के लोगो कि संख्या  54 प्रतिशत है इसके बाद भी अगर पिछड़े वर्ग में क्षेत्र का नाम लिया जाता है तो उन नामो मे अमेठी का नाम अग्रसर होता है . उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व संगठन जमीनी कार्यकर्ताओ से जुड़ा है और भाजपा ने ही पिछड़े वर्ग को उचित सम्मान दिलाया है . उन्होंने
कहा भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य  प्रदेश को विकसित  से विकासशील बनाने का है . उन्होंने सपा वा बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकारो ने जाति धर्म के लोगो को बहला फुसलाकर उन्हे गुमराह  कर उन से छलावा किया है उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव  पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व  की सरकार के कार्यकाल मे भारत वर्ष के सम्मान को गिरवी रख दिया था कार्यक्रम संबोधन के दौरान भाजपा राज्यमंत्री ने केन्द्र वा प्रदेश  सरकार के तारीफो के पुल बाधे उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र  मोदी व सूबे के मुखिया योगी आदित्य नाथ के कार्यो कि सराहना करते हुए कहा कि  जो देश को विकसित से विकासशील बनाने का काम कर रहे वही अमेठी  के लोगो को संबोधित  करते हुए कहा राजनीति मे फैले प्रदुषण को अमेठी के लोगो ने  खत्म किया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष उमा शंकर पांडे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने पिछड़े वर्ग को सदैव आगे लाने का प्रयास किया है और आज समाज को और अधिक शक्तिशाली व मजबूत बनाने का कार्य किया उन्होंने कहा कि भाजपा गण और पिछड़ों की राजनीत नहीं करती है वह सर्व समाज को साथ में लेकर चलना पसंद करती है कार्यक्रम के अंत में राज्यमंत्री ने पिछड़े वर्ग के लोगो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया कार्यक्रम को भाजपा क्षेत्रीय मंत्री अनीता सचान प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख दयाशंकर यादव काशी तिवारी ने भी संबोधित किया कार्यक्रम में मुख्य रुप से जिला मंत्री भूपेंद्र मिश्र मिश्र काली बक्स दलजीत सिंह धर्मेश मिश्रा अरुण मिश्रा आशा बाजपेई राम अजोर पाल चंद्रमौलि सिंह ओपी सिंह सुरेश तिवारी समेत अन्य गणमान्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे!

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top