अमेठी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार अमेठी में आईजी फैजाबाद रेंज विजय शंकर ने अमेठी के सभी थानाध्यक्षो के साथ बैठक करके कहा कि जनपद में अपराध में काफी बढ़ोतरी हुई है। अगर इस पर अंकुश न लगा तो संबन्धित थानाध्यक्षो की अब खैर नही है। जनपद के सभी थानो पर पुलिस अधीक्षक अपनी नजर बनाये रखे वादी का भी पक्ष पूरी गंभीरता से लिया जाय। जिससे लोगो को पुलिस से न्याय का भरोसा न हटे और लोगो को न्याय मिल सके। उन्होने कहा कि जनपद के टाॅप आपराधिक लोगो पर पूरी नकेल कसे, उन्हे भी विभिन्न धाराओ में पाबंद कर कानूनी कार्यवाही करें जिससे लोगो में भय का वातावरण न बन सके। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूनम,अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूवे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top