चन्द्र मोहन मिश्रा अमेठी

अमेठी। जिले के कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी योगेश कुमार ने आज फसल ऋण मोचन योजना की बैठक के दौरान आधार फीडिंग के कम होने से बैंक कर्मियों को कड़ी फटकार लगाते हुए आधार फीडिंग कार्य जल्द ही पूरा कराये जाने का निर्देष दिया। उन्होंने कहा कि उ0प्र0 सरकार की महत्वाकांक्षी योजना फसल ऋण मोचन योजना का लाभ लघु एवं सीमांन्त किसानों को मिले इसके लिए शत प्रतिशत आधार फीडिंग करना सुनिश्चित करें ,योजना में लापरवाही बर्दास्त नहीं होगी।
 जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे बैंक जिनके आधार फिडिंग संतोषजनक नहीं है, वे अवकाश के दिनों में बैंक खोलकर आधार फीडिंग का कार्य करें, तथा जिनके आधार फीडिंग के कार्य अभी पूरा नही हुए हो वो उसे जल्द ही पूरा करना सुनिश्चित करें । उन्होंने अग्रणी बैंक प्रबंधक को निर्देशित करते हुए कहा कि वे समय - समय पर बैंकों में जाकर आधार फीडिंग कार्य को शीघ्रता से  पूर्ण करवाये ।
   बैठक के दौरान जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक मनमोहन शुक्ला,उपनिदेशक कृषि डा0 अजय कृष्ण,  जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पाण्डेय, जिला उद्यान अधिकारी आरएस यादव, भूमि संरक्षण अधिकारी डा0 हरिकृष्ण मिश्रा तथा जिले के समस्त बैंकों के शाखा प्रबंधक मौजूद रहें।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top