आवास आवंटन के नाम पर बीस हजार की माँग, शपथ पत्र के साथ जिला अधिकारी से हुई शिकायत
रिपोर्ट - अशोक श्रीवास्तव के साथ चन्द्र मोहन मिश्रा अमेठी
अमेठी - जिले के खण्ड विकास सिंहपुर के अन्तर्गत ग्राम पन्हौना मे आवास आवंटन के नाम पर प्रधान प्रतिनिधि प्रभात दिवेदी ने ग्राम सभा के निवासी राम कुमार से उच्च अधिकारी को देने के नाम बीस हजार रुपया की माँग की. पैसे ना दे पाने के कारण आवास आवंटन रद्द करा देने की धमकी दी
लाभार्थी ने इसकी शिकायत जिला अधिकारी से की. जिला अधिकारी ने मामले की गम्भीरता को देखते हुऐ खण्ड विकास अधिकारी सिंहपुर शरद सिंह को मामले की जाँच कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने को निर्देशित किया. खण्ड विकास अधिकारी शरद सिंह के समक्ष राम कुमार ने शपथपत्र बना कर शिकयत पत्र वा सभी तथ्यों से अवगत कराया .
खण्ड विकास अधिकारी ने सम्बंधित मामले की निष्पक्ष जाँच के लिये ए डी ओ कोआपरेटिव नलिनेष को जाँच अधिकारी नियुक्त किया गया है.

0 comments:
Post a Comment