अशोक श्रीवास्तव अमेठी

अमेठी -  जिले के सन्ग्रामपुर ब्लाक के विद्यालयो में श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन कर हिन्दी दिवस मनाया गया.

खंड शिक्षा अधिकारी सन्ग्रामपुर डा सत्य प्रकाश यादव के निरन्तर सफ़ल नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में एक नित नया आयाम  जिले के सन्ग्रामपुर ब्लाक में जुड़ता जा रहा है. अभी पिछले माह शिक्षा मित्रों को टी ई टी पास करने का हुनर तेज तर्रार शिक्षिको के समूह द्वारा निःशुल्क प्रशिक्षण दिलाने का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय गूजीपुर के प्रधानाध्यापक डा. पवन कुमार पांडेय व साथियों के सहयोग से शुरू किया गया था जिसमे 30-40 शिक्षा मित्रों की संख्या शुरु होकर 150 पार हो गई थी जिससे क्षेत्र मे इस सराहनीय कार्य की दिल खोलकर प्रशंसा हो रही थी.

आज उसी कड़ी को और आगे बढ़ाते हुये हिंदी दिवस के अवसर उ प्रा वि/ प्रा वि गूजीपुर में श्रुतलेख आयोजित कर बच्चों के उत्साहवर्धन किया गया. प्रतियोगिता में कक्षा  6 से कक्षा 8 के बच्चे सम्मिलित हुए तथा प्राथमिक वर्ग में कक्षा 3 से 5 तक के छात्र सम्मिलित हुए। जूनियर वर्ग में छात्रा प्रीती कक्षा 8, रीता कक्षा 6, प्रियांशू कक्षा 7 ने क्रमश प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। प्राथमिक वर्ग में प्रभात तिवारी कक्षा 4, शिवम् वर्मा कक्षा5 तथा जूनियर वर्ग में यशिका,रोहित ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त किया।  इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री सर्वेश कुमार पाण्डेय व डॉ पवन कुमार पाण्डेय ने विजयी छात्रों को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती अनीता पांडेय, श्रीमती सुनीता रानी, श्रीमती सीमा शुक्ला द्वारा निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई गई।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top