रिपोर्ट - अशोक पांडेय गौरीगन्ज 

जनपद अमेठी के विकासखंड जामों के गांव कटारी में  सरकारी खडन्जे  को उखाड़कर करके जबरदस्ती विवादित भूमि पर बनाई जा रही है .

जामो थानान्तर्गत ग्राम सभा कटारी के BSNL टावर के पास में एक सड़क जबरजस्ती बनाई जा रही है वह भी सरकारी खड़ंजे को उखाडकर कर.  उक्त विवादित भूमि का मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है . मामले से पीड़ित कमला कांत द्विवेदी ने एसडीएम  गौरीगंज, जिलाधिकारी अमेठी,अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी व खंड विकास अधिकारी जामो के साथ ही अन्य आलाधिकारियों से भी गुहार लगाई  लेकिन दबंगो के आगे सारा प्रशासन बेबस नजर आ रहा है. थक हाकर पीड़ित ने जिले की पुलिस अधीक्षक पूनम सिंह से भी मामले में न्याय की गुहार की है. उक्त मामले में जामो थाना पुलिस घटना स्थल पर कई बार जा भी चुकी है . पुलिस के मना करने के बाद भी विरोधी जबरदस्ती सरकारी खड़ंजे को उखाड़कर विवादित भूमि पर खडंजा लगा रहे हैं .
 इस मामले में खंड विकास अधिकारी जामो से पूछताछ करने पर बताया कि यह सड़क कहीं भी स्वीकृत नहीं है इसके बाद भी यह सड़क बनाई जा रही है जो अवैध है. इनके विरुद्ध सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने व अवैध सड़क निर्माण करने की कार्यवाही की जायेगी. लेकिन कार्यवाही कब की जायेगी ये यक्ष प्रश्न बना हुआ है.

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top