फ़ाइल फोटो

अशोक श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ अमेठी 

अमेठी - जिले के सन्ग्रामपुर थानान्तर्गत एक गांव से गायब किशोर की लाश गाँव के बगल में ही बहने वाली मालती नदी में उतराई हुई मिली.

थाना क्षेत्र अन्तर्गत टिकरिया गाँव निवासी संजय पान्डेय का पुत्र अंकित पान्डेय उम्र लगभग 16 बर्ष  दिनांक 04.9.2017 को सफेद बनियान काला बरमूडा पहने हुऐ  घर से बाहर कहीं चला गया था. देर तक घर न लौटने पर परिजन उसे परिचित, रिश्तेदारो व पड़ोस में ढूंढना शुरू किये लेकिन कहीं पता न चलने पर थक हार कर परिजन संग्रामपुर थाना में किशोर की गुमशुदगी दर्ज़ करा कर अपने स्तर पर हर समय खोजने का प्रयास करते रहे लेकिन हर जगह निराशा ही हाथ लगी.
पड़ोसी गाँव भवानीपुर के कुछ बच्चे आज दोपहर गाँव के बगल बहने वाली मालती नदी में मछली पकड़ने गये थे. वहाँ पहुंचते ही बच्चे शोर मचाते हुये गांव की तरफ़ वापस भाग कर नदी में पड़ी हुई लाश के बारे में गाँव वालों को जानकारी दी. गांव वाले इकट्ठा होकर नदी के पास पहुंच कर पुलिस को सूचना दी जिस थाना प्रभारी सन्ग्रामपुर व पुलिस अधीक्षक अमेठी मौके पर्स पहुँचे. इधर नदी में लाश मिलने की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुँच कर लाश की शिनाख्त अपने बेटे अंकित पांडेय के रूप में की.

पुलिस उपाधीक्षक  अमेठी ने बताया कि लाश को निकलवा कर पन्चनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया जा रहा है. लाश इतनी गल चुकी है कि बिना पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के मौत का कारण नही बताया जा सकता है. उधर जवान पुत्र की मौत के गम में परिजनो का बुरा हाल हो रहा है.

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top