रिपोर्ट -  चन्द्र मोहन मिश्रा अमेठी अमेठी

अमेठी । अमेठी में ममता को कलंकित करने का मामला सामने आया है एक नवजात बच्ची को उसके माँ द्वारा कूड़े के ढेर में फेंक दिया गया। इस बेजुबान पर उस माँ का दिल नही पिघला । यह मामला है अमेठी के किठवार रोड का जहाँ एक माँ ने अपनी बच्ची को सड़क के किनारे फेक कर चली गयी जब बच्ची के रोने की आवाज लोगो के कानों तक पहुँची तो लोग वहा इकठा हो गए फिर 100 पर नंबर पर फोन करके पुलिस बुलाई गई पुलिस ने नवजात बच्ची को लेकर अमेठी सीएचसी पहुँची और वहा उसे एडमिट कराया। स्टाफ नर्स किरन श्रीवास्तव ने बच्ची को नहलाया धुलाया और देख-रेख शुरू कर दी।
उधर देखते ही देखते बच्ची के मिलने की खबर शहर में आग की तरह फैल गई, और उस बच्ची को लेने के लिए 10 से 15 महिला आगे आई। लेकिन आपसी झगड़ें के कारण बच्ची किसी को नही दी गयी ।

एसडीएम अमेठी प्रियंका सिंह ने चाइल्ड केयर  टीम को बुला कर बच्ची को उनके हवाले करवा दिया। उन्होंने औरतों को समझाया कि बच्ची जिसको भी चाहिए वो लखनऊ चाइल्ड केयर जाकर सारी फॉर्मेलटीज पूरी कर बच्ची को गोद ले सकता है।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top