100 पेटी हरियाणा के शराब के साथ एक गिरफ्तार

रामगढ। रामगढ जिला में लगातार हरियाणा ब्रांड का शराब भारी मात्रा में लगातार जब्त हो रही है। इसी कड़ी में  मंगलवार को भी 100 पेटी अवैध शराब जिला प्रशासन और उत्पात विभाग ने संयुक्त रूप से छापामारी कर जब्त किया है। छापामारी के बाद अवैध कारोबारी में हड़कंप मचा है।

बोरोबिंग में मिला शराब का स्टॉक

छापामारी दल में शामिल एसडीओ अनन्त कुमार ने अपनी पूरी टीम के साथ राजरपा थाना क्षेत्र के बोरोबिंग में छापामारी किया। जंहा से करीब 100 पेटी हरियाणा निर्मित अवैध शराब को जब्त किया। साथ ही अवैध शराब  रखने के आरोप में वंही के मन्नू महतो को गिरफ्तार किया गया। छापामारी दल में प्रशिक्षु डीएसपी किशोर कुमार रजक, उत्पात विभाग के सहायक आयुक्त रामलीला रवानी, इन्स्पेक्टर सबनम प्रसाद, सब इंस्पेक्टर रवि रंजन, श्वेता कुमारी के अलावे रजरप्पा पुलिस बल के जवान शामिल थे।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top