अशोक श्रीवास्तव ,ब्यूरो चीफ़ - अमेठी

अमेठी - अमेठी जिले की बिजली व्यवस्था अब सिर्फ़ भगवान भरोसे ही चल रही है. न तो बिजली आने का समय तय है न जाने का समय तय है.

योगी सरकार के गठन के बाद घोषणा की गई थी कि शहरों को कम से बीस घंटे व ग्रामीण इलाके में सोलह घंटे निर्वाध रूप से बिजली की आपूर्ति बिना कटौती के की जायेगी लेकिन सरकार का दावा उनके ही अधिकारी फेल करने पर जी जान से जुट गए हैं. अमेठी में बिजली आती कम है जाती जादा है.  सरकार का इस पर भी सरकारी अमले की तरह कोई नियन्त्रण  नहीं रह गया है. सारा आदेश सिर्फ़ भाषण तक ही सिमट कर रह गया है. बिजली संबन्धित कोई भी जानकारी पावर हाउस अमेठी व बेनीपुर से लेनी हो तो यहाँ का मोबाइल या तो स्विच आफ़ रहता है या नेटवर्क क्षेत्र से बाहर रहता है. अभी रात 10.30 बजे इस सम्वाददाता ने अमेठी और बेनीपुर पावर हाउस फोन कर जानकारी चाही तो अमेठी केन्द्र का फोन स्विच ऑफ व बेनीपुर का कवरेज क्षेत्र से बाहर रहा है. ये केवल एक दिन की बात नहीं है. रोज फोन की पोजीशन ऐसी ही रहते है.

 दिन व रात की उमस भरी गर्मी से आम ग्रामीण बिलबिला रहा है. बिजली न आने से व नहरों में पानी नहीं आने से धान की फसल सूख रही है. किसान परेशान है. जनता की उम्मीद पर सरकार व उसका अमला कोई भी खरा के नहीं उतर रहा है.

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top