रिपोर्ट चन्द्र मोहन मिश्रा

हैंडपंप में मोटर लगाने पर होगी कार्रवाई
अमेठी । ठीक से जल की आपूर्ति न होने पर अधिशासी अभियंता जल निगम को कड़ी फटकार लगाते हुए सुधार लाने का आदेश दिया। स्वच्छ पेयजल के लिए लगाए गए सरकारी धन से इंडिया मार्का हैंडपंप में मोटर लगाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। विशेष सचिव श्रीचंद्र वर्मा ने गुरुवार को अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए ये निर्देश दिए हैं। उन्होंने दो गांवों का स्थलीय निरीक्षण भी किया।

गुरुवार को विशेष सचिव ने जिला अधिकारी के कैंप कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि इंडिया मार्का हैंड पंप लगाने के बाद उसकी देखभाल नहीं की जाती है। इसकी देखभाल करने का आदेश दिया गया है। उन्होंने मनरेगा जॉब कार्ड का नवीनीकरण पांच वर्ष में करने के लिए कहा है।  इसके बाद उन्होंने सरायभागमानी व ताला गांव का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री आवास, पेयजल के साथ ही तालाबों व विकास कार्यो की हकीकत जाना। आवास आवंटन आदि में लाभार्थी से धन उगाही पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अंकुश लगाने का आदेश दिया है। निरीक्षण में मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा दुबे, जिला विकास अधिकारी बंशीधर सरोज, जिला पंचायती राज अधिकारी बनवारी सिंह सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top