अशोक श्रीवास्तव , ब्यूरो चीफ

अमेठी । वन विभाग के रोपित वृक्षारोपण की प्रगति अब लोगो का रास नही आ रही है। वन क्षेत्र फल की परिधि भी सिमटती जा रही है। आखिर प्रत्येक वर्ष वृक्षा रोपण में लाखो वृक्ष लगाये जाते है। सिंचाई निकाई - गुडाई, रखवाली पर कई लाख पानी में बहाये जा रहे है लेकिन सत्यापन करने पर मामला ढाख के तीन पात की कहावत चरितार्थ हो रही है. विभाग महिला मजदूरो के साथ सौतेला व्यवहार करता है। वृक्षो की अंधाधुन्ध कटाई हो रही है।
जिले में अवैध आरा मशीन का संचालन पूरी तरह से ठप नही हो सका. वन दरोगा वन आरक्षी, उप पुलिस निरिक्षक व सिपाही की मिली भगत से अवैध कारोबार पर अंकुश नही लग पा रहा है। सरकारी विभाग एक -दूसरे पर आरोप - प्रत्यारोप लगा कर मामला टाल देते है। माहवारी अबैध आरा मशीनो से वसूली पुलिस व वन विभाग संयुक्त रूप् से कर रही हे। इसमे छूट दिलावाने में राजनैतिक दल के सफेद पोश नेता भी शामिल है।

पुलिस अधीक्षक पूनम ने बताया कि अवैध आरा मशीन पर पूर्ण पाबन्दी लगायी जा चुकी है। यदि पुनः चालू है तो वन विभाग के साथ टीम बनाकार अवैध कार्य बन्द होगे लेकिन वन विभाग पहल को भी पहल करनी होगी.

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top