अशोक श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ अमेठी


अमेठी। जिले के जगदीशपुर क्षेत्र के थौरी फीडर की लाइन पर लाइन मैन रिंकू तिवारी उम्र 20 वर्ष पुत्र हरिहर तिवारी निवासी ग्राम थौरी मैगल गंज, कचनाव गाँव में विद्युत लाईन ठीक करते समय ट्रान्सफार्मर में विस्फोट हो गया . हाई  वोल्टेज लाईन की चपेट मे आने से गंभीर रुप से झुलस गया । ग्रामवासियों ने 108 एमरजेंसी एम्बुलेंस की सहायता से सी एच सी जगदीशपुर ईलाज हेतु पहुँचाया गया।जहॉ पर प्रथम उपचार के बाद डाक्टरों ने लखनऊ ट्रमा सेन्टर रेफर कर दिया।
वहीं इस मामले की जानकारी विभाग के ए सी अनूप चन्द्रा से करने पर उन्होने बताया कि पोल पर चढ़ कर काम करने वाला व्यक्ति न तो विभाग सेसंबंधित है और न ही वो विद्युत सम्बन्धित कार्यो को करने के लिये किसी भी तरह से अधिकृत है. बिना विभाग को सूचना दिये किसी भी तरह का विद्युत सम्बन्धित कार्य करना सर्वथा गैर कानूनी है .

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top