गांवों से सफाई कर्मी नदारद , लगा कूड़े का अम्बार
अशोक श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ अमेठी
अमेठी । शहर से सटे हुए मनीपुर राघवपुर, मन्धर पट्टी, रेभा जयराम पुर, बलभद्र पुर में गन्दगी का अम्बार लगा है। ग्रामीणो की शिकायत पर सफाई कर्मी गांव नही जाता है। मजदूर भेजकर सफाई करवाता है। सफाई कर्मी की शकल भी ग्रामीण नही पहचानते है। कुछ लोगो की शिकायत है। कि कर्मी ठेकेदार करता है। यदि ऐसा नही है। तो गांव में क्यो नही आते सफाई कर्मी का ग्रामीण नाम तक नही जानते है।
विकास खण्ड अमेठी की ग्राम पंचायत रेभा का बुर हाल है। नाली, बजबजा रहीहै। पदूषित पानी का जमाव है। संक्रमक बीमारियॉ फैल रही है। डयरिया, वायरल फीवर,टी0 बी0 , मलेरिया बुखार, टाइफाइड रोगी की बाढ सी आ गयी है।
प्रभारी सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) अनिल कुमार सिंह बताते है कि सफाई कर्मी नियमित डयूटी पर जाता है। प्रधान व सेक्रेटरी प्रत्येक, पेरोल देते है। मामले की जॉच होगी शिकायत मिली तो कार्यवही होगी ।
प्रधान निर्माला देबी बीडीसी से सम्पर्क करने का प्रयास किया लेकिन सम्पर्क नही हो सका, खण्ड विकास अधिकारी ने कहा कि शीघ्र जांच करूगां।
0 comments:
Post a Comment