रिपोर्ट  अशोक श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ अमेठी

अमेठी - जब तक बैंकों के ग्राहक जागरूक नहीं होंगे तब तक डिजिटल बैंकिंग की बात करना बेमानी होगी। हमें सबसे पहले अपने हर वर्ग के उपभोक्ताओं को जागरूक करना होगा। उक्त विचार बाजारशुक्ल कस्बा की स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक विनीत कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आयोजित वित्तीय जागरूकता एवं ग्राहक संपर्क कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किये।

उन्होंने कहा कि यदि ग्राहकों को साइबर क्राइम से बचाना है और उन्हें डिजिटल बैंकिंग से जोड़ना है तो उन्हें इसके प्रति जागरूक होना पड़ेगा। उन्होंने उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों को बैंक शाखा में प्रदेय योजनाओं की जानकारी देते हुए एसबीआइ लाइफ , दुर्घटना बीमा, एसआइपी क्रेडिट व डीमैट कार्ड, कार, गृह व व्यक्तिगत ऋ ण के बारे में भी बताया। कार्यक्रम में एसबीआई कार्ड के प्रतिनिधि मोहम्मद फैज, डीमेट के जयशकर, बीडी यादव, डा. शैलेश गुप्ता समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी मौजूद रहे।

बैंक का प्रिंटर आये दिन रहता है खराब

बाजारशुक्ल कस्बा स्थित बैंक आफ बड़ौदा की शाखा में प्रिंटर पिछले एक महीने से खराब पड़ा है जिससे ग्राहकों को अपने खाते की अपडेट नहीं मिल पा रही है। शाखा के खातेदार पासबुक अपडेट कराने के लिए प्रतिदिन बैंक शाखा का चक्कर लगा रहे हैं फिर भी उन्हें उक्त सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्राहक बैंक की गणेश परिक्रमा करते करते तक गए है। इस संबंध में लोगों ने कई बार शाखा प्रबंधक से शिकायत भी की फि र आज तक उक्त मशीन की मरम्मत तक नहीं हुई। कभी बैंकिंग सेवाओं के लिए अग्रणी कही जाने वाली उक्त बैंक शाखा की हालत दिनों दिन खराब होती जा रही है। ग्राहकों को शाखा से अपेक्षित सुविधा नहीं मिल रही है। खाताधारकों ने उच्चाधिकारियों से यहा की व्यवस्था में सुधार किये जाने की माग की है।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top