रिपोर्-चन्द्र मोहन मिश्रा अमेठी


अमेठी । जिले के संग्रामपुर खंड शिक्षा अधिकारी डा. सत्य प्रकाश यादव शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार के लिए मशहूर हो रहे है। परिषदीय स्कूलों की शिक्षा को सर्वोत्तम बनाने के लिए नित प्रयासरत रहते हैं। उन्होंने बच्चों को प्रेरणा देने व उनके बौद्धिक ज्ञान को बढ़ाने के लिए दिव्यांग पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा बाल पुस्तकालय का शुभारंभ किया।
संग्रामपुर खंड शिक्षा अधिकारी डा. सत्य प्रकाश यादव ने शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अपने शिक्षा क्षेत्र में जहां समर कैंप, बाल प्रहरी त्रैमासिक पुस्तिका आदि तरह के सराहनीय कार्य कर बच्चों का उत्साहवर्धन करते हैं। इसी क्रम में बीईओ ने शिक्षा में नवाचार की एक और कड़ी जोड़ दी है। खंड शिक्षा अधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय गूंजीपुर में अरुणिमा सिन्हा बाल पुस्तकालय का शुभारंभ किया। बीईओ ने बताया कि पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा दिव्यांग रहते हुए भी देश का गौरव बढ़ाने का कार्य किया। अरुणिमा सिन्हा बाल पुस्तकालय में बच्चों को उनके जीवन पर प्रकाश डालकर उन्हें भी उनसे प्रेरणा लेने की बात कही जाती है।

बाल पुस्तकालय में बाल चित्रकला, पंचतंत्र, बाल क्रांति समेत दर्जनों की संख्या में किताबें मौजूद हैं। बीईओ ने कहा कि बाल पुस्तकालय के माध्यम से नौनिहालों में किताब पड़ने की रुचि उत्पन्न होगी। जो उनको भविष्य में काफी सार्थक होगा। बीईओ विद्यालय के प्रधानाध्यापक डा. पवन कुमार पांडेय की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस पुस्तकालय से 12 प्रधानाध्यापक प्रेरित होकर अपने विद्यालयों में बाल पुस्तकालय का शुभारंभ करने जा रहे हैं।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top