बिहार में आज बाढ़ की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। राज्य के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से किसी के हताहत होने की कोई ताजा खबर नहीं है।

आपदा प्रबंधन विभाग की एक विज्ञप्ति में बताया कि कई जगहों पर पानी में कमी आयी है और लोग अपने घरों को लौट रहे हैं। करीब 11,633 लोग 35 राहत शिविरों में रह रहे हैं।

विज्ञप्ति में बताया गया है कि इस साल बाढ़ में मरने वालों की संख्या 514 हो गयी।

इसमें कहा गया है कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में 35 राहत शिविर चलाये जा रहे हैं।

विभाग की रिपोर्ट में बताया गया है कि 164 सामुदायिक रसोई केन्द्रों में 91,156 लोगों को खाना दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कल 243 सामुदायिक रसोई घरों में 1.15 लाख लोगों को खाना दिया गया।

विभाग की विज्ञप्ति के मुताबिक, आज तक आरटीजीएस के जरिए 4,92,557 बाढ़ प्रभावित परिवारों के बैंक खातों में कुल 295.53 करोड़ रूपया स्थानांतरित कर दिया गया ।

इसमें बताया गया है कि खाद्य और राहत के लिए आरटीजीएस स्थानांतरण के जरिए प्रत्येक प्रभावित परिवार को छह हजार रूपया दिया जा रहा है।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top