उतर प्रदेश के सहारनपुर जिले में थाना देहात कोतवाली के अन्तर्गत ग्राम सलेमपुर भूकडी में आज एक धार्मिक स्थल के पास मांस के टुकडे़ देखकर तनाव का माहौल बन गया लेकिन पुलिस ने जल्दी से जल्दी से हालात पर काबू पा लिया।

पुलिस अधीक्षक (देहात) विधा सागर मिश्रा ने बताया कि किसी शरारती तत्व ने धार्मिक स्थल के पास एक मांस का टुकडा फेंक दिया जिससे लोगों में रोष व्याप्त हो गया। देखते ही देखते दूसरे सम्प्रदाय के लोग भी वहां एकत्र हो गये।

मिश्रा ने बताया कि मांस के टुकडे का जो आकार है, उससे ऐसा भी प्रतीत होता है कि कोई जानवर या कुत्ता आदि इस टूकडे को यहां छोड़ गया होगा।

मिश्रा के अनुसार दोनों पक्षों के बीच बैठकर समझौता करा दिया गया और अब मामला शांत है क्योंकि दोनों पक्ष इस बात से सहमत थे कि सड़क के आवारा कुत्ते से भी मांस का टुकडा यहां छूट सकता है।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top