पम्पिन्ग सेट में साड़ी फंसने से वृद्धा की हुई मौत
अशोक श्रीवास्तव अमेठी
अमेठी - गौरीगंज थाना क्षेत्र में दोपहर लगभग 3 बजे खेत की सिंचाई कर रही वृद्धा की इंजन के चपेट में आने से हुई गम्भीर रूप से घायल हो गई जब तक परिजन अस्पताल पहुंचते ,वृद्धा की रास्ते में ही मौत हो गई.
विदित हो कि शाहगढ ब्लाक के गाँव जगदीशवापुर मजरे राजापुर कौहार निवासी पार्वती पत्त्नी विष्णु उम्र 70 वर्ष आज दोपहर अपने खेत मे धान की फसल की सिंचाई कर रही थी कि तभी उन्हे मेड पर साँप दिखाई दिया जिसे वो देखकर सरपट भागी . भागते समय घबराहट में उनकी साड़ी पम्पिँग सेट मे फँस गई और इंजन के चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गयी। परिजन आनन फानन में सी एच सी शाहगढ़ लेकर भागे वृद्धा की रास्ते मे ही मौत हो गयी। इस घटना से परिजनों व गाव में कोहराम मच गया है।
0 comments:
Post a Comment