किसानो के ऋण माफी का ऋण मोचन प्रमाण पत्र जनपद अमेठी में बांटा गया आज
अशोक पांडेय गौरीगन्ज जनपद अमेठी के प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा और आवास विकास मंत्री सुरेश पासी की उपस्थिति में और उनके द्वारा जनपद में आज किसानों को ऋण मोचन यानी ऋण माफी का प्रमाण पत्र वितरित किया गया जिसकी की तैयारी कई दिनों से चल रही थी नवोदय विद्यालय के प्रांगण में आज ऋण मोचन प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत पंडाल को दुल्हन की तरह खूब सजाया गया था और लोगों को गर्मी से बचाने के लिए पंखों की भी व्यवस्था की गई थी पंडाल में खूब गुब्बारे भी लगाये गये थे कार्यक्रम को सकुशल निपटाने के लिए जनपद की मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा दुबे मंच पर और स्वयं लोगों के बीच में पहुंचकर के व्यवस्था को सुचारु रुप से अच्छी बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही थी वही जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक बलरामाचारी दुबे भी मंच पर एवं लोगों के बीच में भी पहुंच करके सुरक्षा व्यवस्था का जायजा बराबर लेते रहे जिससे कहीं कोई चूक ना हो जाए कार्यक्रम में आवास विकास मंत्री सुरेश पासी जनपद अमेठी के प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा अमेठी विधायक गरिमा सिंह एवं भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष उमाशंकर पांडेय जनपद के जिलाधिकारी योगेश कुमार जनपद की मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा दुबे जनपद की पुलिस अधीक्षक पूनम सिंह जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक बलरामाचारी दुबे भी मंच पर मौजूद रहे जनपद के प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा ने अपने संबोधन में कहा सबका विकास वाली सरकार भारतीय जनता पार्टी है ऋण मोचन वितरण जहां प्रमाण पत्र बांटा जा रहा है उन्होंने कहा आप लोग देख लीजिए जिन लोगों को यह प्रमाण पत्र मिल रहा है उसमें सब जाति धर्म के लोग मौजूद है यही है सबका विकास कार्यक्रम में जनपद की कई थानों की पुलिस लगाई गई थी .

0 comments:
Post a Comment