चरमरा गयी है अमेठी जिले की विद्युत व्यवस्था…
अशोक श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ अमेठी
अमेठी - प्रदेश में एक ओर विद्युत मंत्री एवं योगी सरकार यह दावे कर रहे हैं कि हम शहरों को 20 घंटे एवं ग्रामीण इलाकों में 18 घंटे विद्युत सप्लाई करेंगे लेकिन सरकार का दावा हवा हवाई साबित हो रहा है.
बताते चलें कि पिछले कई दिनों से अमेठी शहरी व ग्रामीण व्यवस्था पूर्णतया चरमरा गई है जिसमें सबसे ज्यादा होने वाली रोस्टिंग शाम को 7.00 के बाद जनता को बहुत परेशान कर रही है. रात्रि को जब सोने का समय होता है तो लाइट गायब रहती है सुबह को जब उठने का समय होता है तो लाइट गायब रहती है इससे पढ़ने वाले बच्चों को बहुत ही परेशानी होती है. इसके साथ ही विद्युत का रात में आने जाने का कोई टाइम नहीं है दिन में भी आने जाने का कोई समय नहीं है इस विषय में जब विभाग से जानकारी की जाती है तो कभी कहा जाता है कि लखनऊ कंट्रोल रूम से कटवाया गया है कभी कहा जाता है रोस्टिंग की गई है ,कभी कहा जाता है ओवरलोड में कट गई है कभी कहा जाता है कि लोकल फाल्ट हो गई है कुल मिलाकर इन सब जवाबों से जनता की परेशानी दूर नहीं हो पा रही है . कटौती के बाद जब फोन कर उपभोक्ता पावर हाऊस पर जानकारी करना चाहता है तो अधिकतर समय फोन कवरेज क्षेत्र से बाहर होता है या फिर हलो कहकर काट दिया जाता है. जनता विद्युत के लिए त्राहि त्राहि कर रही है आलम यह है कि रात में ग्रामीण इलाकों में बमुश्किल 5 -6 घंटे ही लाइट कई बार में मिल रही है और दिन का ऊपर वाला ही मालिक है.
अब समझ में आ नहीं आ रहा है कि अधिकारियों को सरकार का डर नहीं है या सरकार का वादा हवा-हवाई है।
दूसरी और भयंकर गर्मी के कारण किसान अपनी फसलों को पानी नहीं दे पा रहा है जिससे उसकी गन्ने और धान की फसलें बर्बाद हो रही हैं मगर विद्युत विभाग के कानों पर जू नहीं रेंग रही है
0 comments:
Post a Comment