पलवल, 13 मई  हरियाणा के जिला पलवल में चांदहट थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को अगवा कर उसके साथ सामूहिक बलात्कार करने के आरोप में गांव बागपुर निवासी जगदीश, बीरू और दीपा के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मामला दहर्ज कर एक आरोपी जगदीश को गिरफ्तार कर लिया गया है।
महिला थाना प्रभारी कमला देवी के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में एक किशोरी ने कहा है कि वह 10 मई देर शाम अपने घर से नजदीक ही शौच के लिए गई। रास्ते में जगदीश, बीरू और दीपा उसे खींच कर खेत में ले गए। जहां तीनों ने उसके साथ बलात्कार किया।
वारदात में संलिप्त जगदीश व दीपा सगे भाई हैं।
पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए तीनों के खिलाफ रास्ता रोकने, अपहरण करने, सामुहिक दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया।
जांच अधिकारी के अनुसार आरोपी जगदीश को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। फरार बीरू व दीपा की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top