देहरादून, पीटीआई:भाषा: उत्}ाराखंड के अल्मोडा जिले में आज एक
ट्रेक्टर ट्राली के खड्ड में गिर जाने से उसमें सवार दो व्यक्तियों की
मृत्यु हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये।
जिला आपदा
नियंत्रण केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, जिले के हवालबाग क्षेत्र में
ग्राम जौली के समीप वाहन अचानक अनियंóाित होकर सडक के किनारे खड्ड में जा
गिरा। वाहन में कुल पांच व्यक्ति सवार थे।
हादसे में दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि घायलों को निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
दुर्घटना के कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है ।
मुख्यमंत्री óािवेन्द्र सिंह रावत ने वाहन दुर्घटना में मारे गये
व्यक्तियों के प्रति गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगतों की आत्मा की शांति
की प्रार्थना की है।
उन्होंने दुख की इस घड़ी में शोक
संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने के साथ ही घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य
लाभ की ईश्वर से कामना की है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment