दो चिकित्सकों के भरोसे चल रहा सीएचसी जगदीशपुर
अशोक श्रीवास्तव अमेठी
अमेठी : मौसम में हो रहे उतार चढ़ाव से अस्पतालों में मरीजों की संख्या में इजाफा हो गया है। सोमवार को आलम यह रहा कि सीएचसी पर छह सौ मरीजों का पंजीकरण हुआ। इस दौरान महज दो चिकित्सक ही अस्पताल में मौजूद रहे। चिकित्सकों की कमी के चलते अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी बनी रही। यही नहीं इलाज के लिए मरीजों को घंटों इंतजार भी करना पड़ा।
सोमवार सीएचसी में सुबह से ही मरीजों की काफी संख्या भीड़ जमा हो गई। अस्पताल में ओपीडी में डा आरएल यादव व डा प्रणव गौतम ही मौजूद रहे। वहीं सीएचसी अधीक्षक डा. एमके त्रिपाठी बैठक में लखनऊ गए थे। इसके साथ ही एक अन्य चिकित्सक रात्रि में इमरजेंसी ड्यूटी करने के पश्चात छुट्टी पर थे। सीएचसी जगदीशपुर में पुराने मरीजो के अलावा 600 मरीज नए देखे जाते है। वही दुर्घटना व आकस्मिक सेवा भी देखना पड़ता है। फि र भी चिकित्सकों की संख्या कम हो रही है। एक एक चिकित्सक लगभग 200 से 300 मरीज का परीक्षण करता है। आखिर ऐसे में चिकित्सकीय गुणवत्ता पर कितना विश्वास किया जाए।
केंद्र का निरीक्षण जिला के अधिकारी सहित प्रदेश तक के अधिकारी करते है, लेकिन व्यवस्था बढ़ाने की कोई भी पहल नहीं कर रहा।
इस संबंध में केंद्र अधीक्षक से फोन पर वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि मरीजो की संख्या के अनुसार चिकित्सको की संख्या कम है। चिकित्सकों की कमी के लिए उच्चाधिकारियों को पत्राचार किया गया है।
0 comments:
Post a Comment