दो युवकों ने बीएड की छात्रा के साथ किया दस हजार रूपये की धोखाधड़ी
अशोक श्रीवास्तव अमेठी
अमेठी । जिले के आरआरपीजी कॉलेज की बीएड की छात्रा सुषमा देवी सोमवार को विद्यालय में शिक्षण कार्य करने आई थी । दोपहर बाद वह यूको बैंक के एटीएम केंद्र से पैसा निकालने गई। दो युवक पहले से एटीएम केंद्र में मौजूद थे।दोनों युवको ने युवती के साथ धोखाधड़ी से दस हजार रुपये लेकर रफूचक्कर हो गये। मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की गई है।
पडोसी जिला प्रतापगढ़ के मल्हियापुर देवरी गाव निवासी सुषमा देवी पत्नी ओमप्रकाश बीएड की छात्रा है। वह सोमवार को एटीएम मशीन से पैसा निकालने गई तो दस हजार रुपये की रकम डाली, लेकिन रुपये नहीं निकले। जिसके बाद वह बाहर निकल आई। उनके बाहर जाने के बाद युवकों ने दस हजार निकाल लिया। मोबाइल पर पैसा निकलने का मैसेज आने के बाद सुषमा को इसकी जानकारी हुई। वापस वह एटीएम केंद्र पहुंची तो उक्त युवक वहा पर नहीं मिले। शाखा प्रबंधक से जानकारी करने पर बताया गया कि पैसा निकल गया है। मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। एसओ भरत उपाध्याय ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से जांच की जाएगी।
0 comments:
Post a Comment