नोएडा जिला पुलिस की रंगदारी निरोधक दस्ता ने आज सुबह मुठभेड़ के बाद जुनपत गांव से 15 हजार रुपये के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। इसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लव कुमार ने बताया कि रंगदारी निरोधक दस्ता के प्रभारी अजय शर्मा को आज सूचना मिली कि 15 हजार रुपये का ईनामी बदमाश अनित उर्फ तोता अपने साथियों के साथ जुनपत गांव में रूका हुआ है। सूचना के आधार पर दस्ते ने छापेमारी की।
उन्होंने कहा, पुलिस दल को देखते ही बदमाशों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई के बाद पुलिस ने बदमाश अनित उर्फ तोता को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके दो अन्य साथी फरार हो गये। उसके पैर में गोली लगी है। मुठभेड़ में दरोगा तेजपाल सिंह, कांस्टेबल वरूण और कांस्टेबल बालेंदर भी घायल हुए हैं। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। कुमार ने बताया कि तोता हत्या सहित कई मामलों में वांछित है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment