बिजनौर: धामपुर-शेरकोट मार्ग पर हुई एक हृदय विदारक दुर्घटना में तीन महिलाओं एवं तीन बच्चो सहित नौ लोगो की मौत हो गयी। मरने वालो में अधिकांश एक ही परिवार के लोग है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लखीमपुर खीरी के मौहल्ला कपूरथला निवासी रोहित टंडन पुत्र अनिल टंडन परिवार सहित इनोवा कार से पंजाब से वापस लौट रहे थे कि धामपुर से निकलते ही इनकी तेज रफ्तार कार विपरीत दिशा से आ रही गढ़मुक्तेश्वर डिपो की रोडवे बस से जा भिड़ी। इस भीषण भिडंत में कार के परखच्चे उड़ गये घायलो की चीखपुकार सुन पहुंचे लोगो ने घायलो को निकालने का प्रयास किया। दुर्घटना में कार सवार तीन महिलाओं एवं तीन बच्चो सहित नौ लोगो की मौत हो गयी जबकि दो बच्चो सहित चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये है जिन्हें उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भेजा गया है। मरने वालो में रोहित टंडन एवं रजत टंडन पुत्रगण अनिल टंडन, नीरू पत्नी अनिल, सोना पुत्री राहुल, शालू पुत्री अनिल, कार ड्राईवर सलामुद्दीन एवं तीन बच्चे हानू पुत्री रजत एवं परी व कार्तिक शामिल है।
दर्दनाक घटना पर जिलाधिकारी जगतराज एवं पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने जिला अस्पताल पहुंच घायलो के हाल-चाल की जानकारी की और उनकी गम्भीर अवस्था को देखते हुए तत्काल ही आधुनिक आपातकालीन जीवन सुरक्षाओं से युक्त 108 एम्बुलेंस द्वारा इलाज के लिए मेरठ पहुंचाया गया। जिलाअधिकारी ने फोन पर मुख्य चिकित्साधिकरी को निर्देशित किया की वह घायलो के ईलाज की समुचित व्यवस्था करें।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top