रिश्वत मांगने वाला ग्राम विकास अधिकारी हुआ निलम्बित,जन्म प्रमाणपत्र बनाने हेतु मांगी थी रिश्वत
गोंडा।जन्म प्रमाण पत्र बनाने हेतु रिश्वत मांगने वाले ग्राम विकास अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है।मामला विकासखण्ड छपिया का है।यहाँ पर ग्राम सुरवार खुर्द निवासी राममूरत यादव की शिकायत पर ग्राम विकास अधिकारी राम प्रवेश को डीडीओ द्वारा निलिम्बत कर दिया गया है।यह जानकारी देते हुए सीडीओ दिव्या मित्तल ने बताया कि शिकायतकर्ता राममूरत द्वारा जब ग्राम विकास अधिकारी को अपनी बेटी का जन्म प्रमाणपत्र बनाने हेतु फोन किया गया तो ग्राम विकास अधिकारी द्वारा उससे रूपए की डिमाण्ड की गई।शिकायकर्ता राममूरत द्वारा होशियारी दिखाते हुए सुविधाशुल्क मांगने की बात को मोबाइल में ही रिकार्ड कर लिया गया।सीडीओ ने बताया कि शिकायतकर्ता की शिकायत और रिकॉर्डिंग सुनने के बाद साक्ष्यों के आधार पर ग्राम विकास अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है।
0 comments:
Post a Comment