नागल गांव रसूलपुर खेड़ी मे आयोजित  एक शादी मे उस समय रंग मे भंग पड़ गया जब दूल्हा व  उसका बाप  बारात लाने के बजाय घर से फरार हो गए । मामले की जानकारी करने गये लड़की पक्ष के लोगो के साथ दूल्हे पक्ष के लोगो ने दुर्व्यवहार कर भगा दिया । घटना की तहरीर थाने मे दी गई है ।
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को दी तहरीर मे विधवा सुलोचना ने बताया है कि गत 17 जून को उसकी पुत्री शौच के लिए जंगल मे गयी थी । इस दौरान  बदनीयत से उसे एक युवक ने दबोच लिया तथा उसके साथ दुष्कर्म कर ड़ाला । लड़की के शोर मचाने पर ग्रामीणो ने युवक को पकड़ लिया । पकड़े गए युवक ने अपना नाम लोकेश पुत्र सुखबीर निवासी भलस्वा इसापुर बताया । आरोपी युवक के परिजनो को सूचना देकर गाँव मे बुलवाया गया तो गांव की पंचायत मे युवक व  उसके परिजनो ने माफी मांगते हुए लड़की के साथ शादी करने का प्रस्ताव कर ड़ाला । तथा कानूनी कार्यवाही न करने की बात कही ।युवक के  सजातीय होने के कारण ग्रामीण इस बात पर सहमत हो गए तथा 23 जून को शादी कराने का फैसला लिया गया । बीच मे लड़की की मांग भराई की रस्म भी युवक के परिजनो द्वारा की गयी ।
गत 22 जून को लड़के के बाप ने अपने किसी रिश्तेदार की मृत्यु का बहाना बनाकर बारात लाने पर असमर्थता जतायी । दोनो पक्षो की सहमति से 5 जुलाई को वैवाहिक रस्मे पूरी करने का निर्णय लिया गया । बुधवार की सुबह लड़की पक्ष के लोगो ने बारात की आवभगत के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली । दोपहर तक भी बारात न  आने से लड़की के अरमान धरे रह गए । गांव के लोग  एकत्र होकर भलस्वा पहुंचे तो दूल्हा व  उसका बाप गायब मिले । वहां मौजूद लड़के के मामा नत्थन निवासी बेलड़ा, हरिद्वार मिला जिसने बात सुनने के बजाय  उल्टे ग्रामीणो के साथ दुर्व्यवहार किया ।
विधवा महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए अपनी पुत्री की शादी व आरोपियो के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है ।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top