उत्तर प्रदेश |प्रदेश के रायबरेली जिले में सामूहिक हत्याकांड के तीन और आरोपी आज गिरफ्तार किये गये।
राज्य पुलिस मुख्यालय प्रवक्ता ने बताया कि मामले के तीन आरोपियों राजेन्द्र यादव, राम अभिलाख और दशरथ को आज गिरफ्तार किया गया ।
उन्होंने बताया कि 26 जून को राóाि में उॅचाहार थानाक्षेत्र के इटौरा गांव में रोहित शुक्ला, नरेन्द्र शुक्ला, अंकुश मिश्रा व अनूप मिश्रा एवं बृजेश शुक्ला की हत्या के संबंध में 27 जून को नामजद अभियुक्तों राजा यादव, कृष्ण कुमार, प्रदीप कुमार एवं राम बहाल यादव को तथा 30 जून को भदउ को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
प्रवक्ता ने बताया कि अभियुक्त भदउ की निशादेही पर मृतक बृजेश शुक्ला की लाइसेंसी डीबीबीएल गन बरामद की जा चुकी है। तीन जुलाई को थाना उॅचाहार पुलिस द्वारा नामजद अभियुक्त उंचाहार के ब्लाक प्रमुख शिव कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज गया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment