प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश में आज दोपहर एक निजी बसअनियंत्रित हो कर खाई में गिर गयी जिससे दो दर्जन यात्री घायल हो गये। गंभीर रूप से घायल छह लोगों को स्थानीय चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया है।
दुर्घटना प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय से चालीस किलोमीटर दूर थाना आसपुर देवसरा अंतर्गत ढकवा प्रतापगढ मार्ग पर हुई।
आसपुर थाने के प्रभारी दीन दयाल सिंह के अनुसार एक निजी बस प्रतापगढ़ से ढकवा जा रही थी। रास्ते में गोकुला गाँव के निकट वह अनियंत्रित हो कर खाई में गिर गयी। बस में सवार दो दर्जन यात्री घायल हो गये।
उन्होंने कहा, गंभीर रूप से घायल अमन, मेवालाल, प्रेमा, शिव कुमारी, बदरलनिसा और नईम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अन्य याóाियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गयी है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment