बालोतरा,निकटवर्ती टापरा गाँव में एक दंपति को अज्ञात हमलावरों ने कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर घायल कर दिया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह अज्ञात हमलावरों ने आपसी रंजिश के चलते कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। कुल्हाड़ी के हमले से रामराम मेघवाल लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वही बिच बचाव करने आई उसकी पत्नी लक्ष्मी भी गंभीर रूप से घायल हो कर घर के आंगन में ही गिर गई।
लोगो ने 108 एम्बुलेंस व् पुलिस को सूचित किया। जानकारी मिलने पर 108 पायलट ओमप्रकाश माली के नेतृत्व में टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर घायलों को नाहटा अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियो ने बताया की गंभीर घायल दम्पति के सिर में ज्यादा चोटे आई हे इसलिए उनके ज्यादा खून बह रहा है। शेष जानकारी आना बाकि है।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top