अशोक पांडेय गौरीगन्ज

अमेठी - योगी सरकार के सबका विकास सब का साथ का नारा  वी वी आई पी क्षेत्र अमेठी के जामो ब्लाक के रेसी गाँव के मजरे पूरे हेमंत सिंह में बिलकुल फेल हो गया है. इस गाँव में 28 घर आबाद हैं लेकिन बिजली की रोशनी अपने घरों में देखने के लिए लोग तरस रहे हैं. यह अपने आप में सूबा गाँव बन चुका है. आज भी गांव में खंभा गडे, उस पर लाइन खींची जाए, लोगों को कनेक्शन मिले और गांव में बिजली आए इसके लिए अमेठी जनपद का ये गांव आज भी तरस रहा है.

इसी के कड़ी में पूरे हेमंत सिंह गांववासी जनपद की किसान नेत्री रीता सिंह से मिले और बिजली के संबंध में उनको बताया कि हमारे गांव में बिजली नहीं है तो रीता सिंह ने कहा हम आपकी बात आलाधिकारियों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे.

इसी कड़ी में आज महिला नेत्री रीता सिंह ने कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी योगेश कुमार से मिलकर के जामो विकासखंड के ग्राम सभा रेसी के गांव पूरे हेमंत सिंह में जहां सिर्फ़ 28 घर ही आबाद हैं को बिजली मिले , इसके लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की  और ज्ञापन दिया है .

इस संबंध में जब जनपद के जिलाधिकारी योगेश कुमार से इस संवाददाता ने फोन करके जानना चाहा कि क्या इस गांव को भी बिजली मिलेगी फोन करने के बाद भी जिलाधिकारी महोदय का फोन नहीं उठा .

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top