रायपुर,:भाषा: छ}ाीसगढ़ की
राजधानी रायपुर में युवती से अनाचार के मामले में
पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
रायपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने आज यहां
बताया कि शहर के खमतराई थाना क्षेत्र में 20
वर्षीय युवती से अनाचार के मामले में पुलिस ने अनुज
तिवारी :21:, लक्ष्मी नारायण óािपाठी :21:,
किशोर उपाध्याय :37:, कल्लू और रोहित को पुलिस
ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवती ने इस
महीने की आठ तारीख को पुलिस में रपट दर्ज कराई
है कि जब वह छह तारीख को रावांभाठा क्षेत्र के
एक मंदिर के बाहर आटो रिक्शा का इंतजार कर रही
थी तब उसका परिचित आटो रिक्शा चालक अनुज
तिवारी वहां पहुंचा और युवती को अपने साथ ले
गया। बाद में उसने सुनसान जगह पर युवती के साथ
बलात्कार किया। घटना को अंजाम देने के बाद
तिवारी युवती को मंदिर के करीब छोड़कर फरार हो
गया। तिवारी ने युवती को घटना के बारे में किसी
को नहीं बताने की धमकी दी थी।
अधिकारियों ने बताया कि युवती इस घटना से डर
गई और वह इसकी जानकारी शहर के संतोषीनगर
क्षेत्र में रहने वाली सहेली को देने का फैसला
किया। जब वह संतोषीनगर जाने के लिए अन्य आटो
रिक्शा का इंतजार कर रही थी तब आटोरिक्शा
चालक लक्ष्मी नारायण óािपाठी वहां पहुंचा और
उसने युवती को संतोषीनगर ले जाने की बात कही।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवती जब
आटोरिक्शे में बैठी तब óािपाठी युवती को उरकुरा
क्षेत्र की ओर ले गया। इस दौरान उसने अपने एक
मित्र किशोर को भी आटोरिक्शे में बैठा लिया।
इस दौरान किशोर ने चलते वाहन में युवती के साथ
अनाचार किया। इसके बाद दोनों युवकी को
रावांभाठा क्षेत्र लेकर गए और उनके दो अन्य दोस्त
कल्लू और रोहित ने युवती के साथ अनाचार किया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद
युवती डरी हुई थी, लेकिन बाद में उसने खमतराई
थाना पहुंचकर युवकों के खिलाफ मामला दर्ज
कराया। उन्होंने बताया कि युवती बलौदाबाजार
भाटापारा जिले की रहने वाली है तथा कुछ महीने
पहले ही वह रायपुर के रावांभाठा क्षेत्र में निवास
कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि
पुलिस ने इस मामले के सभी सभी पांच आरोपियों
को गिरफ्तार कर लिया है।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top