नयी दिल्ली,चुनाव आयोग द्वारा देश के 14 वें उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी किये जाने के बाद निर्वाचन अधिकारी ने एक आदेश जारी कर चुनाव की प्रक््िरया आज घोषित कर दी। आयोग ने हाल ही में आगामी 5 अगस्त को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव का कार्यक््रम घोषित किया था।

इससे पहले आयोग ने एक जुलाई को अधिसूचना जारी कर राज्य सभा के महासचिव शमशेर के. शरीफ को निर्वाचन अधिकारी और राज्य सभा के अतिरिक्त सचिव मुकुल पांडेय एवं सयुंक्त सचिव रोहतास को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया था। शरीफ द्वारा आज चुनाव प्रक््िरया शुरू करने का आदेश जारी किये जाने के बाद इच्छुक उम्मीदवार आज से 18 जुलाई तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे।

आदेश के मुताबिक उम्मीदवारो को अपना नामांकन संसद भवन स्थित कक्ष क््रमांक 29 में निर्वाचन अधिकारी को स्वयं या अपने प्रस्तावक के जरिये निर्धारित समय सीमा में जमा कराना होगा। इसमें उम्मीदवार को 20 प्रस्तावकों और इतने ही अनुमोदकों के हस्ताक्षरयुक्त प्रपत्र और अन्य जररी दस्तावेज 18 जुलाई को दिन में 3 बजे तक जमा कराने होंगे। उम्मीदवार को जमानत राशि के रूप में 15 हजार रूपए नकद सरकारी खजाने में पहले जमा कराकर उसकी रसीद नामांकन पत्र के साथ जमा करानी होगी। इच्छुक उम्मीदवार नामांकन पत्र का फॉर्म संसद भवन स्थित निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त कर सकेंगे। राष्ट्रपति एवं उपराष्ट्रपति चुनाव अधिनियम की धारा 5बी के तहत जमा किये जाने के समय ही खारिज नहीं किये गये नामांकन पत्रों की जांच 19 जुलाई को निर्वाचन अधिकारी द्वारा की जायेगी। उम्मीदवार स्वयं या प्राधिकार पत्र के साथ अपने किसी प्रस्तावक के माध्यम से 21 जुलाई को

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top