क़ाज़ी अज़मत:- विकासखण्ड मौदहा अंतर्गत ग्राम रागौल
में हुए विकास की झलक ,
कहने को तो ग्राम में जमकर विकास
कराया गया है,
ये बात अलग है कि यदि विकास पर
ईमानदारी से वास्तविक जांच हो तो
ग्राम विकास के बजाय अन्य ज़िम्मेदारों
के विकसित होने का मामला उजागर हो
सकता है,
लेकिन इससे भी अधिक ज़रूरी है ग्राम
रागौल के बीचों बीच बने नाले की
पुलिया बनना ,
जो लगभग डेढ़ माह पहले टूट चुकी है और तब से
ग्रमीणों के साथ छोटे छोटे स्कूली बच्चो
का भी आवागमन नाले के इसी गंदे पानी से
होता है , जिसपर विकास के ज़िम्मेदार
चिकना घड़ा साबित हो रहे है,
< उक्त विसय पर ग्रामीणों द्वारा बताया
गया कि डेढ़ माह पहले पुलिया टूटने के बाद
से अब तक ग्राम प्रधान द्वारा पुलिया
बनवाने के बजाय लगातार आजकल का
आश्वासन देकर काम चलाया जा रहा है ,
जिससे हमारे साथ छोटे छोटे बच्चे भी इसी
नाले से हैल कर गुजरने को मजबूर है जबकि
बरसात तेज़ होते ही नाला अचानक शबाब
पर आ जाता है,
जो किसी बड़ी दुर्घटना का कारण भी
बन सकता है जिसपर समय रहते चेतने की
आवस्यकता है -

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top