एक कलयुगी मामा ने उस समय मानवता
के पवित्र रिश्तों को शर्मसार कर दिया जब पता चला
कि एक 10 साल की लड़की
के पेट में बच्चा है। बच्ची को उसके
मामा ने हवस का शिकार बनाया था। कई बार उससे
रेप किया। बीते महीने के
दूसरे हफ्ते जब बच्ची के पेट में
दर्द हुआ तो उसकी मां उसे डाॅक्टर
के पास लेकर गई। वहां पर डाॅक्टरों ने बताया कि
बच्ची सात महीने
की प्रेग्नेंट है।
‘दस साल की रेप पीड़िता ने
वीरवार को चण्डीगढ़ में
सेक्टर 32 के मेडिकल काॅलेज में आपरेशन से
बच्ची को जन्म दिया।
पीड़िता को बताया गया है कि उसका
पथरी का आॅपरेशन हुआ है।
पीड़िता को हास्पिटल के नियोनेटल
इंटेंसिव केयर यूनिट में निगरानी में रखा
गया है, जबकि बच्ची को कुछ घंटे
आॅपरेशन थिएटर में रखने के बाद प्राइवेट रूम में
शिफ्ट कर दिया गया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
नवजात का वजन दो किलो एक सौ ग्राम है।
मेडिकल कालेज के कार्यवाहक डायरेक्टर डाॅ. एके
जनमेजा ने बताया कि बच्ची
की प्रेग्नेंसी 36 हफ्ते
के करीब पहुंच गई थी।
प्लान था कि लेबर पेन में जाने से ठीक
पहले उसका आॅपरेशन कर दिया जाए ताकि
किसी तरह की दिक्कत
न आए। वीरवार सुबह उसे आॅपरेशन
थिएटर ले जाया गया और 9 बजकर 32 मिनट पर
उसने एक बेटी को जन्म दिया।
बच्ची को उसके मामा ने हवस का
शिकार बनाया था। कई बार उससे रेप किया।
बीते महीने के दूसरे
हफ्ते जब बच्ची के पेट में दर्द
हुआ तो उसकी मां उसे डाॅक्टर के
पास लेकर गई। वहां पर डाॅक्टरों ने बताया कि
बच्ची सात महीने
की प्रेग्नेंट है। उसके बाद मामला
पुलिस में पहंुचा। पुलिस ने जांच की तो
पता चला कि उसके मामा ने ही उससे
रेप किया था। पुलिस ने मामा को गिरफ्तार कर जेल में
डाल दिया है

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top