श्रीनगर (भाषा) जम्मू कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ हालिया कार्रवाई के तहत सुरक्षा बलों ने आज दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के 10 गांवों में कई जगह पर घेराबंदी की और खोज अभियान चलाया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सुरक्षाकर्मियों ने दंगम, वंगम, जैनपोरा, मांतरीबुग और इससे सटे कई अन्य गांवों की घेराबंदी की।

उन्होंने कहा कि तलाश अब भी जारी है लेकिन इन गांवों में ‘‘आतंकवादियों के मौजूद होने का कोई सुराग नहीं लगा है। ’’ अधिकारी ने बताया कि शोपियां जिले के बाहर दक्षिण कश्मीर में पांच अन्य इलाकों की भी घेराबंदी एवं खोज अभियान जारी है।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top