श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के माछिल सेक्टर में सुरक्षाबलों ने पाक अधिकृत कश्मीर की तरफ से भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे 5 आतंकवादियों को ढेर कर दिया। इनके पास से हथियार भी जब्त किए गए। एक आंकड़े के मुताबिक पिछले 7 महीनों में सेना ने 125 से ज्यादा आतंक​वादियों को मार गिराया है।
सेना के एक अधिकारी ने बताया कि जवान लाइन ऑफ कंट्रोल पर पैट्रोलिंग कर रहे थे, तभी उन्होंने देखा कि आतंकियों का एक ग्रुप पाक अधिकृत कश्मीर की तरफ से भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहा है। जवानों ने उन्हें सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। भारतीय जवानों की जवाबी कार्रवाई में पांच आतंकी मारे गए।
दो दिन पहले भी जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। एनकाउंटर में तीन आतंकी मारे गए थे। मारे गए आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से संबंधित थे। मुठभेड़ में सेना का एक जवान भी घायल हुआ था। इससे पहले 2016 में 150 आतंकी मारे गए थे। इसी साल उरी सेक्टर में 9 जून को सेना ने एक साथ पांच घुसपैठियों को मार गिराया था।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top