
अशोक श्रीवास्तव अमेठी : पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर पूरे जनपद में 78 परीक्षा केंद्रों पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन कु शलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस परीक्षा में 14068 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था। जिसमें 13820 परीक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया। परीक्षा को सकु शल संपन्न कराने के लिए जिला प्रभारी डा. एमपी सिंह, जिला अध्यक्ष उमाशकर पाडे, परीक्षा प्रभारी रामचंद्र द्विवेदी व जनपद के संयोजक विनोद मिश्र परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। काशी क्षेत्र से मानिटरिंग के लिए लाल प्रताप सिंह लगातार केंद्र व्यवस्थापकों से संपर्क में लगे रहे। जिला मुख्यालय पर शिव महेश बालिका कालेज, रणजय इंटर कालेज व जीजीआईसी कालेज में यह परीक्षाएं संपन्न हुई। परीक्षाओं के कुशलतापूर्वक संपन्न होने के बाद जनपद के संयोजक ने बताया की सभी विद्यालयों की उत्तर पुस्तिकाओं को जाचने के लिए संकलन केंद्र बनाया गया है तथा उत्तर पुस्तिका में जाने के बाद परिणामों की घोषणा की जाएगी। परीक्षा में उत्कृष्ट परीक्षार्थियों को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा को कु शलता पूर्वक संपन्न कराने में जिला उपाध्यक्ष गिरीश शुक्ल, जिला मंत्री भूपेंद्र मिश्रा, अरुण मिश्र, अभिनव सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता लगे रहे।
0 comments:
Post a Comment