96 देशी शराब के पव्वों के साथ 2 शराब तस्कर गिरफ्तार
रुड़की
पुलिस के हाथ उस समय
बड़ी कामयाबी
लगी जब पुलिस ने
चैकिंग अभियान के
दौरान दो शराब
तस्करो को
गिरफ्तार किया।
जिनके पास से 96
देशी शराब के पव्वे बरामद किये है। वही
दूसरी ओर मुखबिर की सुचना पर पुलिस ने
दो चोरो को भी पकड़ा है। पुलिस ने
चोरो के पास से चोरी किये हुए दो
लैपटॉप, मोबाइल फोन सहित चार्जर
बरामद किए है। फ़िलहाल पुलिस
आरोपियों से पूछताछ कर जेल भेजने की
तैयारी कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रुड़की
गंगनहर कोतवाली पुलिस द्वारा आवास
विकास में वाहन चैकिंग अभियान
चलाया हुआ था। चैकिंग के दौरान पुलिस
ने देशी शराब के 96 पव्वों के साथ दो
आरोपियों को पकड़ा है पकड़े गए शराब
तस्कर रुड़की के झबरेड़ा निवासी बताए
गए है। वही कोतवाली पुलिस को मुखबिर
द्वारा सुचना मिली की रुड़की रेलवे
स्टेशन पर दो सन्धिगत व्यक्ति घूम रहे है
जिसपर पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया
और तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके
पास से दो लैपटॉप, मोबाइल फोन सहित
चार्जर मिले है। पूछताछ में दोनों
व्यक्तियो ने चोरी करना कबूला है।
गंगनहर कोतवाली प्रभारी अमर चन्द
शर्मा ने बताया की अभी सभी
आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
साथ ही सम्बंधित धाराओ में मुकदमा दर्ज
कर कार्यवाही की जा रही है।

0 comments:
Post a Comment