उत्तर प्रदेश की आज़मगढ़ जिला पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 15 हज़ार के इनामी बदमाश जयहिंद यादव को मार गिराया ।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी की कुख्यात बदमाश जयहिंद यादव सिंहपुर के रास्ते से देवकली आने वाला है । इसके बाद पुलिस बल द्वारा वाहनों की चेकिंग करने लगी । इसी बीच जयहिंद यादव मोटरसाइकिल से आ रहा था । पुलिस ने उसे रोकना चाहा लेकिन वह नहीं रुका और पुलिस पर गोली चलाते हुए भागने लगा । पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश जयहिंद के अलावा थानाध्यक्ष मेहनगर चंद्रभास्कर द्विवेदी और स्वाट टीम का सिपाही विनय भी घायल हो गया । टीम ने अफसरों को सूचना दी। कुछ देर में वहां मेंहनगर पुलिस भी पहुंच गई। दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई।

मेंहनगर एसओ चंद्रभाष्कर द्विवेदी को भी कंधे में गोली लग गई। मौके पर रिहायशी इलाका होने के चलते पुलिस ने बच बचाकर फायरिंग शुरू की। पेड़ की आंड से फायरिंग होना बंद हो गई तो पुलिस ने मौके पर बदमाश की शिनाख्त 12 हजार के इनामी जयहिंद यादव के रूप में की। जयहिंद को 5 गोलियां लगी हैं उसे सीएचसी मेंहनगर के लिए रवाना किया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

दोनों घायल पुलिस कर्मियों को सदर अस्पताल भेज दिया गया। एसपी अजय साहनी ने बताया कि जयहिंद यादव पर 18 से अधिक आपराधिक धाराओं में मुकदमें हैं। भगवानपुर तरवां निवासी जयहिंद 6 महीने पहले ही तरवां के एक सराफा की दुकान से लूट की घटना को अंजाम दिया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी शिनाख्त की गई थी। तब से पुलिस को उसकी तलाश थी।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top