कश्मीर के शोपिया में आतंकवादियों से
मुठभेड में उत्तराखण्ड हल्द्वानी
निवासी मेजर कमलेश पांडे सहित दो
जवान शहीद हो गये। घर पर मेजर
कमलेश पांडेय के शहीद होने का
समाचार मिलते ही परिवार में कोहराम
मच हुआ है। वे अपने पीछे
पत्नी रचना पांडे व दो साल
की बेटी भूमिका को छोट गये
है।
उत्तराखण्ड अल्मोड़ा मूल के रहने वाले मेजर
कमलेश हल्द्वानी में हिम्मतपुर
मल्ला के कांतिपुरम में निवास करते है। मेजर
कमलेश के पिता मोहन चंद्र पांडेय भी
सेना से सेवानिवत्त हुए है, जबकि छोटा भाई
आर्मी पोस्टल सर्विस में है।
जानकारी के मुताबिक 2006 में उनका
चयन एअर फोर्स में एअर मेन के पद पर हुआ
था। नौकरी के साथ ही
उन्होंने स्नातक किया और 2010 में
सीडीएस
परीक्षा पास की।
तीन माह पहले ही
वे मेजर के पद पर प्रोन्नत हुए थे।
शहीद के पिता ने बताया कि आज
सुबह करीब नौ बजे सेना के एक
अफसर ने फोन कर बेटे के शहीद
होने की जानकारी
दी। दोपहर में आर्मी
स्टेशन हलद्वनी और जिला सैनिक
कल्याण बोर्ड के अफसर शहीद के
घर पहुंचे। शहीद की
पत्नी व बेटी
दिल्ली में रहते है उनको फोन पर
सूचित कर दिया गया है। आज देर रात तक
शहीद का पार्थिव शरीर
पहुंचेगा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

0 comments:
Post a Comment