जयपुर , (भाषा) राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने
अजमेर डिस्कॉम के एईएन आईटी मुकेश कुमार
सैनी को आठ हजार रुपए की रिश्वत लेते
हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी एईएन मुकेश ने
विजिलेंस की टीम की ओर से
भरी गई वीसीआर को समाप्त
करवाने के लिए रिश्वत मांगी थी।
एसीबी के सीआई हवा सिंह ने
आज यह बताया कि आरोपी ने परिवादी से
70 हजार रुपए की मांग की। इसमें से 62
हजार रुपए पहले ले लिए ,आज आठ हजार रुपए लेते हुए धरा
गया।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top