जयपुर, :भाषा: जयपुर के जवाहरसर्किल थानाक्षेत्र
स्थित एक मकान में किराये के कमरे में रह रही पवित्रा
क्षेत्री :25: ने आज सुबह अपने कमरे में कथित
रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
जवाहरसर्किल थाना पुलिस के अनुसार मकान मालिक ने सिक्किम
की रहने वाली पवित्रा क्षेत्री
को उसके कमरे में फंदे से लटका हुआ देखा और
इसकी सूचना पुलिस को दी।
युवती जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे
पर सेवाएं मुहैया कराने वाली एक कंपनी में
काम करती थी।
उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गयी है।
परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम करवाया जाएगा ।
पुलिस के अनुसार मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment